Our Story
- ⭐ About Me – OmPrakash Vishnoi
Founder – Nxt Level Skill | Digital Coach | Electrical Panel Expert
नमस्ते!
मैं हूँ OmPrakash Vishnoi, बाड़मेर (राजस्थान) से।
पिछले 20+ सालों में मैंने अपनी जिंदगी में एक बात बहुत गहराई से सीखी है—
Skill बदलो, तो Life बदलती है।
इसी सोच के साथ आज मैं “Nxt Level Skill” चलाता हूँ, जहाँ मैं लोगों को Digital Skills, Online Income और Modern Tools सिखाता हूँ
सीधे, सरल और practical तरीके से।
🚀 मेरी Journey – एक साधारण शुरुआत से Skill Expert तक
2003 में 10वीं पास करने के बाद मैंने 11वीं में Biology ली, लेकिन जल्दी ही समझ आ गया कि ये मेरे बस की बात नहीं है।
मैंने स्कूल छोड़कर अपने पिता की इलेक्ट्रिक मोटर और पम्पसेट रिपेयरिंग की दुकान जॉइन कर ली।
यहीं से मेरी असली ट्रेनिंग शुरू हुई।
इससे आगे मैं non Regular Student रहा और 2006 मे फिर जोधपुर जाकर
B.A., Spoken English, Personality Development और Computer Basics सीखे।
बीच में कुछ कठिन साल भी आए, लेकिन मैंने सीखना नहीं छोड़ा।
2011 में PGDCA, और 2015–16 में ITI (Electrician) किया—और पहले दो सेमेस्टर में Top भी किया।
लगातार काम करते-करते मैं Electrical Panel Starter का Expert बन गया।
आज भी पूरे बाड़मेर जिले से लोग Panel Repair के लिए मेरे पास ही आते हैं।
Electric wiring का हर diagram मेरे दिमाग में ऐसे सेट है जैसे किसी किताब का पेज।
💡 Digital दुनिया का मोड़ – April 2024
अप्रैल 2024 में फेसबुक स्क्रॉल करते हुए मुझे एक डिजिटल स्किल्स का विडियो दिखा।
उसी वक्त मेरे दिमाग में एक बल्ब ऑन हुआ।
मैंने तुरंत Digital Azaadi का कोर्स जॉइन किया और समझ गया कि
AI + Digital Skills = आने वाले समय की सबसे बड़ी ताकत है।
यहीं से मेरी दिशा बदल गई और मैंने तय किया कि
मैं खुद भी सीखूँगा और दूसरों को भी सिखाऊँगा।
💻 क्यों बनाया Nxt Level Skill?
मुझे हमेशा से ही computer पर काम करना पसंद था।
सरकारी दफ्तरों में जब लोगों को कीबोर्ड पर एक-एक अक्षर खोजते देखा,
उसी समय मन में बात बैठ गई थी—
methods बदलेंगे, तभी results बदलेंगे।
Nxt Level Skill इसी सोच पर बना एक practical learning platform है, जहाँ मैं सिखाता हूँ:
Digital Marketing (Hindi में)
Website Development
AI Tools
Public Speaking
Social Media
Multiple Income Skills
Complete Digital Ecosystem
सब कुछ simple, practical और 100% implementable तरीके से।
🌟 आज मैं क्या करता हूँ?
आज मैं Electrical field की अपनी गहरी समझ को
Digital Skills और AI Learning के साथ मिलाकर
लोगों को एक ऐसा रास्ता दिखाता हूँ,
जिससे वे कमाई शुरू कर सकें और अपनी लाइफ को अपग्रेड कर सकें।
❤️ मेरी सोच
मैं वही व्यक्ति हूँ जिसने जमीन से शुरुआत की है।
मैं जानता हूँ कि सही दिशा, सही मार्गदर्शन और सही Skill
किसी की भी जिंदगी बदल सकती है।
इसलिए मेरा उद्देश्य साफ है—
सीखो, लागू करो और Grow करो।
🎯
Vision
ज़्यादातर युवाओं को Digital Skills देकर financially independent बनाना।
Mission
कम से कम 10 लाख लोगों को step-by-step digital earning सिखाना।
Goal
AI और Digital Platforms की मदद से
₹1 करोड़+ महीना कमाना
और फिर उसी रिपोर्टेड सिस्टम को हजारों युवाओं तक पहुँचाना।
मेरा मानना है कि—
अच्छा इंसान जब अच्छे पैसे कमाता है, तभी परिवार समाज और देश तरक्की करते हैं।
Why Choose Us
Practical Learning
100% implementable, सिर्फ काम की बातें।
Beginner-Friendly
Simple Hindi में आसान और साफ समझ।
Experience-Backed
20+ years की real-life skills + digital expertise
Multiple Income Focus
आपको earning-ready बनाने वाला roadmap
Client Testimonials
